Loading Now
×

कैमूर जिला क्रिकेट लीग में विनर क्रिकेट क्लब मोहनिया विजयी

कैमूर : वहीं एम.पी.कॉलेज मैदान पर दुसरा मैच भारती क्रिकेट क्लब जूनियर मोहनिया एवं विनर क्रिकेट क्लब मोहनिया के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में अपने सभी विकेट होकर मात्र 112 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें अभिषेक कुमार यादव ने 56 गेंद में 65 रनों की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में विनर की ओर से प्रेम सिंह ने 3 विकेट माखन ने 2 विकेट एवं पुनीत,इश्तियाक,नरेंद्र को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ।

आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए विनर की टीम भी काफी संघर्ष करते हुए 26 ओवर में 7 विकेट खोकर कर 117 रन बनाकर मैच को जीता। विनर की ओर से अजय ने 25 रन अनुजू कुमार, अनुराग एवं इश्तियाक ने 13-13 रनों की पारी खेली भारतीय क्रिकेट क्लब की ओर से वंश ने 3 विकेट हिमांशु ने 2 विकेट प्रियांशु और विशाल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। शानदार बल्लेबाजी  प्रदर्शन के लिए अभिषेक यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment