Loading Now
×

सिवान जिले के महिला खिलाडियों का पंजीकरण 11 मार्च से 16 मार्च तक।

सिवान : सिवान जिला क्रिकेट संघ द्वारा महिला खिलाड़ियों का पंजीकरण 11 मार्च 2024 से 16 मार्च 2024 तक संघ के कार्यलय (राजपुत भवन) में होगा इसकी जानकारी सिवान जिला क्रिकेट संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि आगामी सत्र को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण हेतु महिला खिलाड़ियों का पंजीयन अब सीधे तौर पे जिला क्रिकेट संघ सिवान से किया जायेगा। पंजीकरण हेतु खिलाड़ियों को आधार कार्ड, पिता / मां का आधार कार्ड, कंप्यूटर कृत जन्म प्रमाण पत्र,3 साल का स्कूल का मार्कशीट, पैन कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो पंजीकरण के लिए लाना अनिवार्य होगा।

खिलाड़ी स्वयं उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित करेंगे । पंजीकरण का कार्य अपराह्न 11 am बजे से 1 pm बजे तक होगा। विशेष जानकारी के लिए जिला क्रिकेट संघ सिवान के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment