Loading Now
×

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में हाईटेक सीसी विजयी

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज हाईटेक क्रिकेट क्लब बनाम तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्राप्त 10:00 बजे महाराजा कॉलेज की खेल मैदान पर शुरू हुआ |

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हाईटेक की पूरी टीम 30 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए| हाईटेक की तरफ से जयकुमार ने 33 रन, हर्ष राज ने 54 रन ,शिवम ने नाबाद 24 रन, सचिन कुमार ने 28 रन, सुमित पटेल 31 रनो का योगदान किया|तेघरा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए देव शांडिल लेने सर्वाधिक तीन विकेट लिया |मुन्ना और प्रभात में एक-एक विकेट लिया|

213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मात्र 99 रन बनाकर आउट हो गई और इस प्रकार हाईटेक ने यह मैच 104 रनों से जीत लिया | तेघरा क्रिकेट क्लब की तरफ से सागर ने 20 रन और बिट्टू ने 13 रनों का योगदान किया |मुन्ना ने 16 रन बनाए | हाईटेक की तरफ से गेंदबाजी करते हुए युवराज ने सर्वाधिक चार विकेट ,राहुल ने दो विकेट लिया|

आज के मैच के निर्णायक अवनीश और शशांक थे, स्कोरिंग अमरितोष ने की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी एवं सीनियर खिलाड़ी मौजूद रहे | इसकी जानकारी लिग संयोजक आकाश कुमार ने दी|

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment