Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में बेगूसराय नगर सीसी ने प्ले सीसी को 5 विकेट से हराया

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का मुकाबला बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और प्ले क्रिकेट क्लब के बिच मटिहानी हाई स्कूल के मैदान पर खेला गया जिसमे प्ले क्रिकेट क्रिकेट क्लब ने टॉस जित कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।.

पहले बल्लेबाजी करते हुए प्ले क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 32 ओवर में सारे विकेट खो कर कुल 175 रन बनाए और बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब को 176 रन का लक्छ दिया प्ले क्रिकेट क्लब की ओर से शुभम ने नाबाद 55 रन की शानदार पारी खेली वही अविनाश ने 27 रन की पारी खेली बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से आयुष ने 3 विकेट अविनाश ने 2 राम ने 2 और छितिज़ ने 2 विकेट प्राप्त किया।

बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी 24.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्छ को हासिल कर लिया बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से विशाल ने नाबाद 41 रन और राहुल गिरी ने 36 रन बनाए प्ले क्रिकेट क्लब की ओर से अश्वनी ने 3 और और मानस ने 2 विकेट प्राप्त किये।

इसके उपरांत बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने प्ले क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से पराजित किया इस मैच का उद्घाटन इस मैच के मैन ऑफ़ दी मैच आयुष को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने प्रदान किया गया।इस मैच के अंपायर विश्वजीत और जीतू थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment