Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के अंतिम मुकाबले में बेगूसराय नगर क्लब 17 रनों से जीती

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का अंतिम लीग मैच खेला गया जिसमे बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया।

जिसमे बेगुसराय नगर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगुसराय क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट खो कर कुल 182 रन बनाए और गढ़पुरा क्रिकेट क्लब को 183 रन का लक्छ दिया बेगुसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से विशाल ने 62 रन की और शिवम् ने 58 रन बनाए गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की ओर से हर्ष ने 3 और आदित्य ने 2 विकेट प्राप्त किया।

गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी और 32.3 ओवर में 165 रन पे सिमट गई और बेगुसराय नगर क्रिकेट क्लब ने ये मैच 17 रन से जित लिया गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की ओर से अभिराज ने 53 और आशीष ने 52 और हर्ष ने नाबाद 29 रन बनाए बेगुसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से राम ने 3 छितिज़ ने 3 और शिवम् ने 2 विकेट प्राप्त किया।

इस मैच के अंपायर विश्वजीत और राहुल थे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का कल दोनों सेमीफाइनल मैच दो मैदान पर खेले जाएंगे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment