Loading Now
×

बिहार खेल विभाग के माननीय मंत्री श्री सुरेन्द्र मेहता ने पदभार किया ग्रहण

पटना : मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना द्वारा दिनांक-09.01.2024 को खेल विभाग (Department of Sports) का गठन किया गया है। खेल विभाग के माननीय मंत्री श्री सुरेन्द्र मेहता, आज दिनांक-18.03.2024 को अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण किये।

इस अवसर पर खेल विभाग के प्रधान सचिव, डॉ० बी० राजेन्दर, निदेशक, श्री महेन्द्र कुमार, उपसचिव, श्री निरंजन कुमार, सहायक निदेशक, श्री आनंदी कुमार, सहायक निदेशक, श्री संजय कुमार जिला खेल पदाधिकारी, गया, श्री नरेश कुमार चौहान, जिला खेल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, श्री मिथलेश कुमार एवं खेल विभाग के सभी कर्मचारी इस मौके पर उपस्थित रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment