Loading Now
×

कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में कैमूर सी.सी. की जीत।

कैमूर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित एडवोकेट अमरेंद्र पान्डेय`टप्पू` स्मृति कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कैमूर क्रिकेट क्लब,भभुआ एवं मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब,भगवानपुर के बीच लीग चरण का अंतिम मैच खेला गया जिसमें कैमूर सी.सी ने एम.एम. सी.सी. को 63 रन से हरा दिया।

सुबह  टॉस जीत कर कैमूर सी.सी. ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्सव के 51 गेंदो में 44 रन,प्रदीप 33 रन,मयंक 31 रन,सूर्यांश 14 रन और विशाल 11 रनो की पारियों की बदौलत सभी विकेट खोकर 163 रन बनाये। एम.एम. सी.सी. की ओर से निशांत,धनेश व मानस ने 2-2 विकेट और विकास, अनुज,राहुल व अजय वीर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

164 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए एम.एम. सी.सी की टीम सभी विकेट गंवाकर मात्र 100 रन ही बना सकी जिसमें अजय 23 रन,संजीत 21 रन विकास जु.नाबाद 17 रन और रंजन ने 12 रन की पारी खेली कैमूर सी.सी. की ओर से आशिफ अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट,सूर्यांश ने 2 और अभिमन्यु व विकास पटेल  ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार आशिफ अहमद को उनके शानदार गेंदबाजी (4 विकेट)  के लिए चुना गया मैच में अंपायरिंग नीरज यादव व सौरव कुमार और स्कोरिंग हरीओम ने किया।रविवार को पहला सेमीफाइनल कमलाकार सी.सी.  और विनर क्रिकेट क्लब बीच मैच खेला जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment