Loading Now
×

सेंट्रल ज़ोन रणधीर वर्मा इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट में बेगूसराय के पृथ्वी राज का नाबाद शतक,बेगूसराय ने सहरसा को हराया

बेगुसराय: बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित सेंट्रल जोन में रणधीर वर्मा अंडर 19 में सेंट्रल ज़ोन का तीसरा मुकाबला बेगुसराय और सहरसा के बिच आज बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान में खेला गया जिसमे सहरसा ने टॉस जित कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

निर्धारित 50 ओवर के मैच में सहरसा ने टॉस जित कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 149 रन बनाए सहरसा की ओर से रौशन कुमार ने 118 गेंदों में 63 रन की पारी खेली।  बेगुसराय की ओर से सुधांशु कुमार ने 3 विकेट पृथ्वी राज और अभिराज 2-2 विकेट प्राप्त किये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बेगुसराय की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में बिना कोई विकेट खोए 11 वे ओवर में 153 रन बना कर इस मैच को 10 विकेट से जित लिया बेगुसराय की ओर से पृथ्वी राज ने शानदार 38 गेंदो में 104 रन की शतकीय पारी खेली और शिवम् राज ने 31 रन इस तरह से बेगुसराय ने सहरसा को 10 विकेट से पराजित किया।

मैन ऑफ़ दी मैच का पुरुष्कार बेगुसराय के पृथ्वी राज को बेगुसराय जिला के राज्य स्तरीय खिलाड़ी दानिश आलम और मुरारी ने दिया
अंपायर के रूप में वेद प्रकाश और अमित कुमार थे और स्कोरर के रूप में विश्वजीत और राम थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि बेगूसराय के क्रिकेटरों में काफी प्रतिभा है और यहां के खिलाड़ी बहुत जल्द आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आए।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया इस अवसर पर बेगूसराय भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह कृष्ण मोहन पप्पू कुंदन भारती सुमित सनी आयुष ईश्वर निराला कुमार मुकेश पप्पू चंचल कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। आयोजन समिति के संयोजक प्रतीक भानु ने बताया कि सेंट्रल जोन में कल का मुकाबला मेजबान बेगूसराय और समस्तीपुर के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment