Loading Now
×

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जीएसी का विजय अभियान शुरू

पटना, 1 अप्रैल। अपने गेंदबाजों के बेहतरीन खेल की बदौलत गत चैंपियन गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब (जीएसी) ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के नये सत्र में शानदार शुरुआत की है। अपने पहले मैच में जीएसी ने 8 विकेट से पराजित किया। सम्राट सन्नी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संपतचक ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस पीएसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पीएसी की टीम 25.4 ओवर में मात्र 78 रन पर ऑल आउट हो गई। सम्राट सन्नी ने 14 रन देकर 3 जबकि अनमोल कुमार बोनी और कार्तिक ने 2-2 विकेट चटकाये।जवाब में जीएसी ने विकास कृष्णा के 48 रन की मदद से 5.3 ओवर में दो विकेट पर 82 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

पीएसी : 25.4 ओवर में 78 रन पर ऑल आउट अभिजीत 13, प्रवीण कुमार सिन्हा 18,अतिरिक्त 19, शिवम सिंह राजपूत 2/9, सम्राट सन्नी 3/14, रिषभ राज 1/45,अनमोल कुमार बोनी 2/1

जीएसी : 5.3 ओवर में दो विकेट पर 82 रन, अनमोल कुमार बोनी 15, विकास कृष्णा नाबाद 48, अतिरिक्त 12, रितेश कुमार निशु 2/20

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment