Loading Now
×

सेंट्रल ज़ोन रणधीर वर्मा इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट : बेगुसराय ने समस्तीपुर को 41 रनों से हराया

बेगूसराय :बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित सेंट्रल जोन में रणधीर वर्मा अंडर 19 में सेंट्रल ज़ोन का मुकाबला बेगुसराय और समस्तीपुर के बिच आज बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान में खेला गया जिसमे बेगुसराय ने टॉस जित कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

निर्धारित 50 ओवर के मैच में बेगुसराय ने टॉस जित कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 308 रन बनाए बेगुसराय की ओर से युवराज ने 70 गेंदों में 91 रन शिवम् राज 110 बॉल में 89 रन और पृथ्वी राज ने 62 गेंदों में 61 रन की पारी खेली

समस्तीपुर की ओर से सुमन ने 2 विकेट और राहुल ने 1 विकेट प्राप्त किये लक्छ का पीछा करते हुए समस्तीपुर की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 9 विकेट खो कर 267 रन ही बना पाई और बेगुसराय ने ये मैच 41 रनों से जित लिया समस्तीपुर की ओर से अभय कुमार ने 59 रन , अबुतालिब ने 49 और अभिनव ने 31 रन की पारी खेली बेगुसराय की ओर से सुधांशु ने 3 पृथ्वी राज ने 2 विकेट प्राप्त किये इस तरह से बेगुसराय ने समस्तीपुर को 41 रनो से पराजित किया।

मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार बेगुसराय के पृथ्वी राज और युवराज को संयुक्त रूप से बेगुसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह ने परदान किया
अंपायर के रूप में वेद प्रकाश और अमित कुमार थे और स्कोरर के रूप में विश्वजीत और राम थे।

इस अवसर पर मटिहानी विधायक श्री राजकुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि बेगूसराय के क्रिकेटरों में काफी प्रतिभा है और यहां के खिलाड़ी बहुत जल्द आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आए इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया इस अवसर पर ललन कुमार मुरारी कुमार सोभित पासवान दानिश आलम निराला कुमार जितेंद्र कुमार विवेक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment