रणधीर वर्मा इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवहर ने मधुबनी को 20 रनों से हराया
दरभंगा। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित रणधीर वर्मा इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट (मिथिला जोन) के छठे लीग मैच में गुरुवार को शिवहर ने मधुबनी को 20 रनों से पराजित कर दिया।
नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में आयोजित निर्धारित 50 ओवरों के एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवहर की टीम 36.1 ओवरों में 172 रनों पर ऑल आउट हो गयी। शिवहर के बल्लेबाज श्याम झा ने सर्वाधिक 42, विकास ने 38, तथागत ने नाबाद 28 एवं आदित्य राज ने 26 रन बनाए। मधुबनी के गेंदबाज तेजस्वी ने चार, आदित्य ने दो, दीपक, अभय एवं अभिषेक ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी मधुबनी की पूरी टीम 37.1 ओवरों में 152 रनों पर ही सिमट गयी। शिवहर के गेंदवाज युवराज सिंह ने अग्रिम पंक्ति के पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बना मधुबनी की हालत खराब कर दी। मधुबनी के बल्लेबाज अमित ने 34, आलोक ने 29 एवं दुलारचंद ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली। बाकी के बल्लेबाज फ्लॉप रहे। मधुबनी के गेंदबाज युवराज ने पांच, शिवम, तथागत, विवेक एवं अमित ने भी एक-एक विकेट लिए।
मैन ऑफ दी मैच शिवहर के गेंदबाज युवराज सिंह को मिला। शनिवार को रेस्ट डे है। सातवां मैच रविवार को शिवहर एवं सुपौल के बीच खेला जाएगा।
Share News:



Post Comment