Loading Now
×

सीमांचल ज़ोन रणधीर वर्मा अंडर -19 क्रिकेट: पूर्णिया ने मधेपुरा को 167 रनों से हराया

पूर्णिया : आज दिनांक 05-04-2024 शुक्रबार को ग्रीन वैली,गुलाबबाग़ में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर -19 क्रिकेट मैच का सीमांचल जोन का आठवां मैच पूर्णिया बनाम मधेपुरा के बीच खेला गया।

टॉस जीत कर पूर्णिया के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पूर्णिया ने 50 ओवर के मैच मैं 45.2 ओवर मैं 10 विकेट खो कर 214 रन बना ली ।
पूर्णिया के बल्लेबाज वेदांत बत्स ने 52 रन 62 गेंदों पर ,अनुज मध्यान ने 35 रन 64 गेंदों, देवेश कुमार ने 31 रन 21 गेंदों, एवं मौसम शर्मा ने 19 रन 45 गेंदों का योगदान दिया। मधेपुरा की तरफ से गेंदबाजी मैं आरव राज ने 10 ओवर मैं 32 रन देकर 02 विकेट, हेमंत ने 05 ओवर 38 रन देखर 02 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा 18.4 ओवर मैं 10 विकेट खो कर मात्र 47 रन बना सकी । मधेपुरा की तरफ से बल्लेबाज रोहित सैनी ने 22 रन 45 गेंदों पर , कप्तान हेमंत ने 08 रन 19 गेंदों का योगदान दिया। पूर्णिया की तरफ से गेंदबाजी आमिर मसूद ने 05 ओवर मैं 05 रन देकर 04 विकेट एवं मो साजिद ने 05 ओवर मैं 10 रन देकर 03 विकेट एवं हर्षित ने 04 ओवर 16 रन देकर 02 विकेट लिए।

आज के मैन ऑफ़ द मैच पूर्णिया के आमिर मसूद जिन्होंने 05 ओवर मैं 05 रन देकर 04 विकेट हासिल किये ।मैच के निर्णायक बी सी ए पैनल अंपायर राजीव कमल मिश्रा एवं मनोहर कुमार, मैनउल स्कोरर शिवम् कुमार एवं डिजिटल स्कोरर अविनाश कुमार शुक्ला।उपस्थित सदस्य – पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयंत कुमार,अवनीश,मनीष कुमार झा,रोहित कुमार, अभिषेक ठाकुर।पूर्णिया ने मधेपुरा को 167 रनो से हराया।06-04-2024 रेस्ट डेय। 07-04-2024 (रविवार )का मैच – पूर्णिया बनाम कटिहार।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment