Loading Now
×

लॉ स्कोर के मुकाबले में शेखपुरा ने अरवल को हराया

नालंदा : आज दिनांक 21 अप्रैल 2024 को मेंस सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लिग 2023-24 का मैच अरवल बनाम शेखपुरा के बीच खेला गया।नालंदा जिले के मोहम्मदपुर, एकंगरडीह में खेले जारहे मेंस सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट मैच में शेखपुरा ने अरवल को 2 विकेट से हराया ।

टॉस जीतकर शेखपुरा ने पहले गेन्दबाजी करने का निर्णय लिया।अरवल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। अरवल की ओर से अंकुश ने 61 रन, प्रशांत ने 52 रन, प्रकाश बाबू 22 रन और आदित्य ने 17 रन बनाये। शेखपुरा की ओर से मोहम्मद सत्तार ने 5 विकेट लिए, सूरज अमरजीत और सोनू ने एक एक विकेट लिए।

जवाब में खेलते हुए शेखपुरा ने 8 विकेट खोकर 41 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया और अरवल को पर दो विकेट से जीत दर्ज की।शेखपुरा की ओर से अमरजीत राय ने 61 मंजीत कौर 32 रन, दीपक 29 रन, जतिन 19 रन और सचिन ने 17 रन बनाये। अरवल की ओर से प्रशांत चौधरी ने 4 विकेट, मनमोहन एंव सचिन ने दो दो विकेट लिए।शेखपुरा के मोहम्मद सत्तार को मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया।

मैच के दौरान अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सय्यद मोहम्मद जावेद इक़बाल, क्लब प्रतिनिधि गोपाल सिंह, मीडिया कमिटी चेरमैन शांतोष पांडेय, विजय प्रकाश उर्फ़ पिन्नु जी, अम्पायर परवेज़ मुस्तफा, दीपक कुमार, बिक्रम सोलंकी, क्षितिज इत्यादि मौजूद रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment