Loading Now
×

बीसीए सुपर लीग सिनीयर : कैमूर के सात विकेट पर 220 रन,

पटना: बीसीए सीनियर वर्ग के घरेलू टूर्नामेंट के सुपर लीग की शुरुआत मोइनुल-हक स्टेडियम में गया और कैमूर के बीच के मैच से हुई। इस मैच में कैमूर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के खेल की समाप्त होने तक सात विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिया।

कैमूर की ओर से शशांक उपाध्याय और और अभिषेक कुमार सिंह ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान किया। शशांक को 66 रनों के स्कोर पर नितीश ने बोल्ड किया। कैमूर की ओर से अभिषेक कुमार सिंह 37 रन, गुपिल राय 35 रन, राहुल चौबे 4 रन, सत्यम कुमार यादव 28 रन, राजू कुमार शर्मा 11 रन और अनुभव सिंह 4 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम सिंह यादव 15 रन और विकाश पटेल 6 रन बनाकर क्रीज़ कर नाबाद है।गया की ओर से प्रवीण प्रकाश ने 3 विकेट, नितीश सिंह ने 2 विकेट और निक्कू सिंह ने एक विकेट लिए।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment