Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सिटीजन सीसी ने पॉयनियर सीसी हराया

पटना, 4 जून। आर्यमन सिंह (चार विकेट), प्रकाश यादव (3 विकेट) और वतन प्रकाश पांडेय (2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सिटीजन सीसी ने पॉयनियर सीसी को नौ विकेट से पराजित किया।

बिहार क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस पॉयनियर सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पॉयनियर सीसी की टीम 20 ओवर में 61 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में सिटीजन सीसी ने 3.3 ओवर में 1 विकेट पर 63 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के आर्यमन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

पॉयनियर सीसी : 20 ओवर में 61 रन पर ऑल आउट प्रशांत नाबाद 27, विवेक 12, अतिरिक्त 10, मोनू कुमार 1/8, आर्यमन सिंह 4/24, वतन प्रकाश पांडेय 2/10, प्रकाश यादव 3/11

सिटीजन सीसी : 3.3 ओवर में 1 विकेट पर 63 रन, विष्णु शर्मा नाबाद 16, राजीव केसरी नाबाद 31, अतिरिक्त 16, राहुल 1/44

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment