Loading Now
×

ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-12 टेनिस चैंपियनशिप : बिहार की प्रण्या कश्यप दोनों वर्गों के फाइनल में

पटना, 13 जून। बिहार लॉन टेनिस संघ के बैनर तले नसीब स्पोट्र्स एकेडमी की मेजबानी में चल रही ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-12 टेनिस चैंपियनशिप में बिहार की प्रण्या कश्यप ने एकल व युगल दोनों वर्गों के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बिहार के आरव दीप ने बालक एकल के फाइनल में प्रवेश किया।

मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं-

लड़कों के एकल परिणाम– सेमी फ़ाइनल (32 खिलाड़ियों का ड्रॉ)
कुमार कौटिल्य (छत्तीसगढ़) ने अनिरबन डेका (असम) को 6-2, 6-3, आरव दीप (बिहार) ने सरीम शेख (ओडिशा) को 6-1, 6-1 से हराया।

लड़कों के युगल परिणाम – सेमी फ़ाइनल (16 टीमों का ड्रॉ)
समय आगमन और सरीम शेख ने प्रियांश ठाकुर और आरव ढांढानिया को 6-2, 6-2, आयुष्मान पाठक और अक्षय सिंह ने आरव दीप और शिवांश सिंह को 6-2, 6-4 से हराया।

गर्ल्स एकल का परिणाम–सेमी फ़ाइनल (32 खिलाड़ियों का ड्रॉ)
आराध्या प्रसाद (महाराष्ट्र) ने आशी शर्मा (बिहार) को 6-0, 6-1, प्रण्या कश्यप (बिहार) ने सुकृति (बिहार) को 6-3, 6-4 से हराया।

लड़कियों के युगल परिणाम–सेमी फाइनल फाइनल (16 टीमों का ड्रॉ)
प्रण्या कश्यप और साई रूपी मोहंती ने शिवांगी एस और दिव्या श्री को 6-1, 2-6, 11-9,
सुकृति और परिधि ठाकुर ने आशी शर्मा और मान्या सिंह को 6-0, 6-0 से हराया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment