बिहार क्रिकेट संघ के कार्यालय में मनाया गया बीसीए अध्यक्ष का जन्मदिन
पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी का 50वां जन्मदिन बीसीए कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर बीसीए सचिव जिया उल आरफीन, जी एम प्रशासन नीरज सिंह, जी एम क्रिकेट सुनील सिंह अध्यक्ष के निजी सचिव मधु शर्मा सहित कार्यालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी लोगों ने इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के दीर्घायु होने की कामना की और आशा व्यक्त किया कि इनके नेतृत्व में बीसीए का गुणात्मक विकास होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि बिहार क्रिकेट को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने को हम प्रतिबद्ध हैं।
Share News:



Post Comment