Loading Now
×

भारती जूनियर अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग के अगले चक्र में।

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग में भारती जूनियर ने बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराकर बेस्ट ऑफ थ्री में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

आज खेले गए मैच में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 13 ओवर में ही 25 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में भी रन नही बना सकी।बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से राहुल सत्या ने 5,इंतखाब ने 4 एवम हर्ष वर्धन ने 4 रन बनाए।
गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से आर्यन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके वहीं शानू ने 1,एवम अक्षत ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। उसके एक खिलाड़ी रन आउट हुए।

ज़बाब में खेलने उतरी भारती जूनियर ने बिना कोई विकेट खोए 2.4 ओवर में ही जीत के लिए 28 रन बना लिए।भारती जूनियर के तरफ से प्रियांशु ने नाबाद 16 एवम रिशव राज ने नाबाद 6 रन बनाए।आज के अंपायर सन्नी वर्मा एवम अभिषेक कुमार थे वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment