प्रदर्शनी वेटरन फुटबॉल मैच में राज मिल्क बना चैंपियन
Share News:

खेल के दूसरे हाफ के 9वें मिनट पर रेल मंडल के मनोज के पास पर फैयाज ने गोल में मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद राज मिल्क के खिलाड़ियों ने आक्रामक रणनीति अपनाई। खेल के 61वें मिनट में अविनाश ने अपना और टीम के लिए दूसरा गोल दाग कर राज मिल्क को 2-1 से आगे कर दिया जो अंत तक कायम रहा।
मैच के विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाड़ियो को मुख्य अतिथि खगौल नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार ने पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राज मिल्क टीम के कप्तान सत्येन्द्र कुमार को मिला। इस मैच के आयोजन में डीएसए के महासचिव श्यामबाबू सिंह,सहायक महासचिव प्रदीप कुमार की भूमिका अहम रही। उद्घोषणा ब्रजेश कुमार ने की।
डीएसए की ओर से खेलने वाले वेटरन खिलाड़ी उपेन्द्र सिंह,मो.शहाबुद्दीन,शंकर पासवान,पप्पू सिंह,तनबीरूल हक,गोपाल पासवान,सत्येन्द्र इत्यादि थे।
खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681
Post Comment