Loading Now
×

खेल दिवस पर जदयू खेल प्रकोष्ठ ने आयोजित किया कबड्डी मैच, बाढ़ की टीम जीती

पटना, 29 अगस्त। बिहार प्रदेश जनता दल यू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के तत्वावधान में देव कबड्डी एकेडमी, देवनगरी (नथुपुर, डुमरी, फतुहा) में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बाढ़ अनुमंडल कबड्डी टीम ने बाजी मारी।

पुरुष वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में बाढ़ अनुमंडल कबड्डी टीम ने देव कबड्डी टीम को 31-29 से पराजित किया।

इससे पहले खेले गए मुकाबले में देव कबड्डी एकेडमी ने पाटलिपुत्र कबड्डी एकेडमी को 35-31 और बाढ़ अनुमंडल कबड्डी टीम ने दानापुर अनुमंडल कबड्डी टीम को 39-25 से हराया।

खिलाड़ियों को जनता दल यू कला, संस्कृति खेल प्रकोष्ठ, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कुमार विजय सिंह और बाढ़ जिला जनता दल यू के उपाध्यक्ष राणा उदय सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर राणा रंजीत सिंह, सुभाष प्रसाद समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment