Loading Now
×

पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट लीग 29 सितंबर से 

पटना : पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारणी की बैठक संघ के अध्यक्ष श्री रवि रंजन यादव के अध्यक्षता में संघ के सचिव के राजकुमार के कार्यालय में दिनांक 1.9.2024 को संध्या 7:00 बजे से हुई।

बैठक में उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार सचिव राजकुमार संयुक्त सचिव आशीष कुमार कोषाध्यक्ष मनोज कुमार उपस्थित हुए सर्वप्रथम पिछले बैठक की संतुष्टि की गई सत्र 2024 25 के निबंध हेतु निबंध प्रपत्र दिनांक दिनांक 7 एवं 8 सितंबर 24 को सुबह 10:00 से संध्या 5:00 बजे तक संघ के सचिव श्री राजकुमार के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

निर्धारित समय के बाद प्रपत्र नहीं दिया जाएगा प्रपत्र जमा करने की तारीख 14 एवं 15 सितंबर सुबह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक पूर्ण रुप से भरकर सचिव के कार्यालय में जमा किया जा सकता है निर्धारित समय के बाद कोई भी प्रपत्र जमा नहीं किए जाएंगे जिला क्रिकेट लीग 29 सितंबर 2024 से प्रारंभ होगी अंपायर सेमिनार करने का निर्णय लिया गया।

अंपायरिंग में रुचि रखने वाले अपना अपना बायोडाटा भरकर सचिव के कार्यालय में दिनांक 7 9.2024 तक जमा कर दें इनको बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा अनुभवी अंपायर से प्रशिक्षण सिविर लगा कर प्रशिक्षित करवाया जाएगा साथ ही यह निर्णय लिया गया।

अनुशासनहीनता और संघ के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वाले क्लब खिलाड़ियों अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी अंत में माननीय अध्यक्ष जी के धन्यवाद ज्ञापन से सभा की कार्रवाई समाप्त हुई उपयुक्त जानकारी मिडिया प्रभारी राहुल कुमार यादव ने दी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment