Loading Now
×

डॉ परमेश्वर दयाल स्मृति अंडर-13 क्रिकेट : वाईसीसी रेड की जीत में चमके केशव

पटना, 1 अक्टूबर। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ग्राउंड पर चल रहे डॉ परमेश्वर दयाल स्मृति अंडर-13 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार यानी 1 अक्टूबर को खेले गए नितिन (73 रन) और केशव (28 रन देकर कर 4 विकेट) के शानदार खेल की बदौलत वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी रेड ने जगुआर क्रिकेट एकेडमी को 80 रन से पराजित किया। राइज कोचिंग प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के केशव को वार्ड संख्या 43 के पार्षद रजनी सिन्हा पार्षद और क्रिकेट कोच संतोष कुमार ने प्रदान किया।

टॉस वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने जीता और 23.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाये। जवाब में जगुआर क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.4 ओवर में 87 रन पर ऑल आउट हो गई।

संक्षिप्त स्कोर

वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी : 23.2 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट नितिन 73, पवन 21, रौनक 4/26, शहनवाज 2/21, प्रीतम 2/16

जगुआर क्रिकेट एकेडमी : 19.4 ओवर में 87 रन पर ऑल आउट आदित्य 17, रौनक 7, केशव 4/28, पवन 2/13

राइज कोचिंग प्लेयर ऑफ द मैच : केशव

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment