Loading Now
×

बिहार सीनियर व जूनियर पिकलबॉल टीम घोषित

पटना : पानीपत( हरियाणा ) में 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 8वी सीनियर व जूनियर राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार सीनियर ( पुरूष व महिला ) एवं जूनियर ( बालक व बालिका ) पिकलबॉल टीम की घोषणा कर दी गयी है।

टीम की घोषणा करते हुए बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन गुप्ता ने बताया कि 8वीं सीनियर व जूनियर राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार टीम को भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के एसोसिएट संयुक्त सचिव-सह-बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर,बिहार पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार,संघ की उपाध्यक्ष मिताली मित्रा, प्रभाकर सिंह,कश्यप ग्रीन सिटी के मनीष दत्ता, रामरंजन सिंह,राकेश गामी,संतोष कुमार अमर,विकाश कुमार,आलोक पांडेय,पुनीत रंजन ,राज्य पिकलबॉल संघ के प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

टीम आज भागलपुर-आनंद बिहार विक्रमशिला एक्सप्रेस से प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हो गयी। बिहार टीम के लिए अंतिम रूप से चयनित 25 पुरुष/महिला व बालक/बालिका

खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है –

अंडर – 16 एकल ( बालक ) पीयूष कुमार गुप्ता,अजीत कुमार ,रोहतास

अंडर – 16 युगल ( बालक) पीयूष एवं अजीत,रोहतास

अंडर -19 एकल ( बालक ) – आदित्य गुप्ता ,पटना राजीव,आशीष , रोहतास

अंडर -19 युगल ( बालक ) – राजीव एवं रौनक,रोहतास,अभिजीत एवं आशीष,पटना

अंडर -19 एकल ( बालिका )- भूमि गुप्ता, पटना

अंडर 19 – मिक्स युगल – आदित्य गुप्ता एवं भूमी गुप्ता,पटना

ओपन एकल ( पुरूष ) – अविनाश कुमार ,रोहतास,अपूर्व कुमार, पटना,रोहित सूरी, सीतामढ़ी

ओपन युगल ( पुरुष )- अभय एवं अविनाश, रोहित एवं पंकज ,चंदन एवं जितेन्द्र

ओपन युगल ( महिला )- पूजा रॉय एवं वैष्णवी आनंद

ओपन एकल ( महिला )- सुगंध , नालंदा,पूजा रॉय,भागलपुर,वैस्नवी आनंद , पटना

ओपन मिश्रित ( युगल )- अपूर्व कुमार एवं भूमी गुप्ता,रिशु राज एवं सुगंध

35 प्लस एकल ( पुरूष ) – आनन्द सिंह,प्रमोद कुमार,पटना

35 प्लस युगल ( पुरूष )- आनंद सिंह एवं प्रमोद कुमार

50 प्लस एकल (पुरुष) – वीरेन्द्र कुमार,पटना , प्रेम कुमार, भागलपुर

50 प्लस ( युगल ) – वीरेंद्र कुमार एवं प्रेम कुमार

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment