Loading Now
×

खेलोज 2024 : फुटबॉल के फाइनल में संत माइकल हाईस्कूल व रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल आमने-सामने

पटना, 16 अक्टूबर। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे स्कूल खेल महोत्सव खेलोज के दूसरे संस्करण के फुटबॉल स्पर्धा के फाइनल में संत माइकल हाईस्कूल का रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल से होगा। तीसरे स्थान के लिए ज्ञान निकेतन और संत डोमेनिक सेवियो हाईस्कूल आमने-सामने होंगे।

मैचों की शुरुआत खेलोज़ युथ एंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से हुसैन अख्तर और सनी ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आज खेले गए मैच के क्वार्टर फाइनल मैच के मुकाबले में रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल ने लोयोला हाई स्कूल को टाई ब्रेकर मैच में 3- 1 से हराया।

वहीं खेले गए पहले सेमीफाइनल में संत माइकल हाईस्कूल ने संत डोमनिक सेवियो हाईस्कूल को 1 – 0 से और दूसरे सेमीफाइनल मैच में रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल ने ज्ञान निकेतन को को टाई ब्रेकर मैच में 4 – 3 से रोमांचक मुकाबले में हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।मैचों का सफल संचालन गौरव राज, शुभम कुमार शर्मा, किशन कुमार, अमरजीत कुमार ने किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment