Loading Now
×

अभिषेक मेमोरियल अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले चरण के कार्यक्रम घोषित  

पटना, 16 अक्टूबर। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 20 अक्टूबर से संपतचक के लॉ मार्टिनर वर्ल्ड स्कूल में चलने वाली बिहार क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर होने वाले अभिषेक मेमोरियल अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले चरण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।

कार्यक्रम की घोषणा करते हुए सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन दो मैच खेले जायेंगे।

कार्यक्रम इस प्रकार है

20 अक्टूबर : सीएबी बनाम एकेसीसी रेड (सुबह 8 बजे से)

संत माइकल हाईस्कूल बनाम बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी (11 बजे दोपहर)

21 अक्टूबर: एसपीएस सीसीसी बनाम सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी (सुबह 8 बजे से)

एके सीसी ब्लू बनाम एचपीसीए (दोपहर 11 बजे)

22 अक्टूबर :जगुआर सीसी बनाम एसकेपी (सुबह 8 बजे से)

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी बनाम करुणा सीसी (दोपहर 11 बजे से)

23 अक्टूबर: कौसमो यूनाइटेड बनाम बिहार क्रिकेट एकेडमी (सुबह 8 बजे से)

सीएबी बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट (दोपहर 11 बजे से)

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment