संत माइकल हाईस्कूल ने जीएनएसयू खेलोज 2024 के फुटबॉल स्पर्धा का खिताब
पटना, 17 अक्टूबर। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे GNSU खेलोज 2024 के दूसरे संस्करण में फुटबॉल स्पर्धा का खिताब संत माइकल हाईस्कूल ने जीत लिया है। फाइनल में संत माइकल हाई स्कूल ने रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल को 5-0 से पराजित किया।
विजेता टीम की हर्ष एवं प्रज्ञान ने 2-2 और शाश्वत दूबे ने 1 गोल दागे। रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता रही। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में संत डोमनिक सेवियो हाईस्कूल ने ज्ञान निकेतन को 2-0 से हराया। संत डोमनिक सेवियो हाईस्कूल की ओर से समीर व आर्यन ने 1-1 गोल दागे।

विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी खेलोज़ की ओर से हुसैन अख्तर ने प्रदान की। विजेत, उपविजेता व तृतीय स्थान पर रही टीमों के खिलाड़ियों को श्री हरि जेवेलर्स की ओर से आकर्षक उपहार दिया गया।
Share News:



Post Comment