पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में परसौनी क्रिकेट क्लब जीता
पश्चिमी चंपारण: जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज मैच स्टार किक्रेट क्लब और परसौनी क्रिकेट क्लब के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।
आज सुबह मुख्य अतिथि पूर्व वरिय खिलाडी श्री गौतम पोद्दार ने दोनो टीम के खिलाडीयो से परिचय प्राप्त कर उनका हौसलाअफजाई की स्टार्स क्रिकेट क्लब के कप्तान आयुष कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

स्टार की ओर से मोहित ने 81 रन बनाये उनका कोई दुसरा खिलाड़ी साथ नहीं दे सके पूरी टिम 144 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई अशोक और करनजीत की घातक गेंदबाजी बाजी के सामने बल्लेबाजो की एक न चली अशोक ने 6 ओवर में 32 रन देकर 4 और करनजीत ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए।
जवाब में उतरी परसौनी क्रिकेट क्लब ने 9 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया अंकेश ने 40 रन और संतोष 10 रन बनाए आज का मैन ऑफ द मैच अशोक कुमार को दिया गया कल का मैच द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब और महाराज क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा
Share News:



Post Comment