Loading Now
×

U-17 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सीतामढ़ी ने शिवहर को हराया

सीतामढ़ी : जिला खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित U-17 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का मुकाबला सीतामढ़ी बनाम शिवहर के बिच खेला गया जिसमे शिवहर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

सीतामढ़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर्स में 164 रन बनाये. सीतामढ़ी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तात्या नंदन ने नाबाद 70 रन बनाये , सत्यम राज ने 42 रनो का तथा सौरभ ने 16 रनो का योगदान दिया.

165 रनो का लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी शिवहर ने 8.4 ओवर्स में सिर्फ 47 रनो पर आल आउट हो गयी. सीतामढ़ी के तरफ से सौरभ साह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए तथा शिवानंद ने 2 विकेट लिए और निशांत और तात्या ने 1-1 विकेट लिए. इसी तरह सीतामढ़ी ने यह मैच 118 रनो से जित लिया. इस मैच का मन ऑफ़ द मैच तात्या नंदन को दिया गया .

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment