बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला कल।
- बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।
बेगूसराय: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग को लेकर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया की जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला कल से बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा।
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग 2024- 25 का कल से बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा वही इस बार जिला क्रिकेट लीग बेगूसराय जिले के चार मैदान के ऊपर सभी मैच टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे बेगूसराय के गांधी स्टेडियम के अलावे बरौनी फर्टिलाइजर मैदान ग्रीन पार्क उलाव और तेघरा ब्लॉक मैदान पर सभी लीग मैच खेले जाएंगे जबकि फाइनल मुकाबला गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा।

जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सभी संबंधित क्लब इस जिला क्रिकेट लीग में भाग ले रही है सभी जगह ऑफिशियल की नियुक्ति कर दी गई है पूरे जिला क्रिकेट लीग का स्कोरिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन किया जाएगा।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव बंटी कुमार निराला कुमार कृष्ण मोहन पप्पू क्लब प्रतिनिधि सत्यम कुमार खिलाड़ी प्रतिनिधि दिलजीत कुमार मुरारी कुमार दानिश आलम मुख्य रूप से मौजूद थे।
Share News:



Post Comment