Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग कैमूर युथ और रायल सी.सी का विजयी अभियान जारी। 

कैमूर:  जिला जुनियर क्रिकेट लीग का सत्रहवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कैमूर युथ सी.ए भभुआ और विज़न क्रिकेट एकेडमी  के बीच खेला गया।जिसमें कैमूर युथ सी.ए ने  विज़न क्रिकेट एकेडमी को एकतरफा मुकाबले में 77 रनों से हरा दिया,

सुबह कैमूर युथ सी.ए ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 6 विकेट गंवा कर 252 रन बनाई जिसमें  नीरज यादव 73 रन, विनायक 63 और अभिषेक ने 54 रनों की पारी खेली । गेंदबाजी में विजन सी.ए.की ओर से अमीतेष व आशुतोष  ने 2-2 विकेट और नजीबुल व आर्यन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए विज़न क्रिकेट क्लब 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी  जिसमें  नीतीश 44, नजीबुल 31और प्रियांशु ने 29 रन बनाए।कैमूर युथ सी.ए की ओर से गेंदबाजी में अंश ने 2, आदर्श और विनायक ने 1-1 विकेट लिया । विनायक को उनके शानदार 63 रनों के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जिला के पुर्व खिलाड़ी यशवंत सिंह ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व आशिफ अहमद तथा स्कोरिंग आहान ने किया।

उधर एम.पी.कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गये जिला क्रिकेट लीग के अठारहवें मुकाबले में रायल सी.सी ने बी.डी.सी.ए . को 5 विकेट से हरा कर लीग में अपनी दुसरी जीत अर्जित की। बी.डी.सी.ए ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए विष्णु यादव 48, गुंजन 41 और साहिल के 28  रन के बदौलत 29.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 159  रन बनाए, रायल सी.सी.के तरफ से मंगलम पाण्डेय ने 3, महिवाल ने 2 और प्रथम,आयुष, अजित व तन्मय ने 1-1 विकेट प्राप्त किया,

सम्मानजनक 160 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी रायल सी.सी.की टीम ने 27.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ,जिसमें भोलू पांडेय के नाबाद 75 रन , कृष्णा 39 और महिवाल ने 20 रनों का योगदान दिया ,वही बी.डी.सी.ए के तरफ से अंकुश, हर्ष और अंश ने 1-1 विकेट लिया, भोलू पांडेय के उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार एम.पी.कालेज सी.आई.सी. के राजीव रंजन ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग पंकज यादव व अजय सिंह तथा स्कोरिंग विजय कु.सिंह ने किया। बुधवार को अवकाश का दिन है।

गुरूवार को ट्राफी फाईटर सी.सी.बनाम विज़न सी.ए का मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ और विनर सी.सी व आरबीएस सी.सी का मैच एम.पी.कालेज स्टेडियम मोहनियां में होगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment