ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में स्काई क्रिकेट एकेडमी ने प्रिंस पैंथेर्स को 162 रनों से हराया
पटना : फ़तुहां क्रिकेट NIOC ग्राउंड में खेले जा रहे ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला स्काई क्रिकेट एकेडमी और प्रिंस पैंथर्स के बीच खेला गया।
आज के खेले गए एकतरफा मुकाबले में स्काई क्रिकेट एकेडमी ने प्रिंस पैंथर्स को 162 रनों के बारे स्कोर से हरा दिया। स्काई टीम की ओर से मुकाबले में दो अर्धशतक भी लगे।

पहले बल्लेबाजी करते हुई स्काई क्रिकेट एकेडमी की टीम में ऋषि 64 रन और आमिर 61 रन के अर्धशताकीय पारी व रेहान रफ़ी के 33 रनों के बदौलत 25 ओवर में 4 विकेट खोकर 249 रनों का स्कोर बनाया। गेंदबाजी में प्रिंस पैंथेर्स के Ak.Chisti को 3 विकेट मिला।
जबाब में उतरी प्रिंस पैंथेर्स की टीम सिर्फ़ 16.5 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ़ 87 रन ही बना सका। टीम के लिए सौरव ने 24 रन बनाया बाकि कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक रन नहीं बना सका। गेंदबाजी में रेहान रफ़ी को 3, मो. रफ़ी और मो. यासीन को 2-2 विकेट मिला।
इस तरह से इस मुकाबले को स्काई क्रिकेट एकेडमी की टीम 162 रनों से जीत दर्ज की। मैन ऑफ़ द मैच मो रेहान रफ़ी को दिया गया।
Share News:



Post Comment