अनुज मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का कल 19 जनवरी को होगा आगाज
- 25 जनवरी को डाॅक्टर बनाम भेटनर के बीच एक दिवसीय मैच खेला जायेगा।
खगड़िया : शहर सन्हौली के बाजार समिति खेल मैदान में जिलास्तरीय टेनिस गेंद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 19 जनवरी से होगा. सीए अनुज मैत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी सदस्यों शनिवार को तैयारी पूूरी कर लिया गया हैं।

किशन कुमार, सुमित झा, राकेश सिंह, अजय कुमार, रोहन राज, राकेश सिंह, दीपक चौहान, चंदन कुमार, सन्नी कुमार, राजीव कुमार, और अंकुर, शशिकांत कुमार आदि मौजूद थे.
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट में आठ टीम भाग लेगी. जिसमें एससीसी सन्हौली, बेगूसराय, मुंगेर, सोनपुर, भागलपुर, समस्तीपुर, बलिया, दलसिंहसराय आदि टीम भाग लेगी. बताया कि पहला मैच सोनपुर बनाम बलिया के बीच खेला जायेगा. 19 जनवरी को शुभारम्भ होगा। टूर्नामेंट को लेकर जिले के खेल प्रेमियों के बीच उत्साह है.
Share News:



Post Comment