Loading Now
×

बक्सर जिला क्रिकेट लीग के आयोजन के पूर्व खेले गए मैच में ब्रदर्स सीसी व बाबा ब्रम्हेश्वर नाथ जन सेवा जीता

बक्सर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा, सत्र-2024- 25 के लिए पंजीकृत, सीनियर डिवीजन की टीमों के बीच, जिला क्रिकेट-लीग के आयोजन से पूर्व, ITI बक्सर, के मैदान में आयोजित, 20-20 ओवरों के नॉक-आउट प्रतियोगिता के अंतर्गत।

आज खेले गए प्रथम मैच में, सिंह ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने वॉरियर क्रिकेट क्लब को 28 रन से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। सिंह ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 124 रन बनाए, जिसमें प्रियांशु ने 22, अरमान ने 18 तथा रविंद्र ने 19 रन बनाया। वॉरियर क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिषेक राज ने 3 तथा आनन्द राज ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में वॉरियर क्रिकेट क्लब की टीम 96 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें गौरव कुमार ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, सिंह ब्रदर्स की तरफ से अरमान और रविंद्र ने 3-3 विकेट तथा अमित कुमार और आदित्य ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

आज खेले गए दूसरे मैच में बाबा ब्रम्हेश्वर नाथ जन सेवा क्रिकेट क्लब, ब्रह्मपुर ने डायमंड क्रिकेट क्लब, बक्सर को 43 रन से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रह्मपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट होकर 102 रन बनाए, जिसमें फैजल ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, डायमंड क्रिकेट क्लब की तरफ से श्यामल, मनीष और प्रीतम ने 3-3 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम 12 ओवरों में मात्र 59 रन पर ऑल आउट हो गई। ब्रह्मपुर की तरफ से जयकुमार और अभिनीत ने 3-3 और अनीश ने 2 विकेट प्राप्त किया।

कल प्रतियोगिता के प्रारंभ में खेले गए मैच में जिग जैग क्रिकेट एकेडमी ने लायंस क्रिकेट क्लब को 116 रन से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिग-जैग क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 186 रन बनाए, जिसमें पंकज वर्मा ने 45, रोहित यादव ने 42, सौरभ साहनी ने 28 और शाहबाज फरीदी ने 18 रन का योगदान किया। लायंस क्रिकेट क्लब के गेंदबाज संजीत ने 4, सत्यम और ध्रुव ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में लायंस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19 ओवर में 70 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें पीयूष कुमार ने सर्वाधिक 17 रन बनाया। जिग जैग क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अंकित साहनी ने 5 विकेट और अक्षय मिश्रा ने 2 विकेट प्राप्त किया। उपरोक्त सभी तीनों मैचों में बिहार स्टेट पैनल के अंपायर राजीव कमल मिश्रा और स्थानीय अंपायर धर्मेंद्र कुमार पांडे ने अंपायरिंग की, जबकि स्कोरिंग का कार्य शशि कुमार ने किया।

प्रतियोगिता में कल 30 जनवरी को जिग जैग क्रिकेट एकेडमी और सिंह ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के बीच दूसरे राउंड का मैच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment