Loading Now
×

ग्रामीण रूरल लीग के तहत 549 मैच में 10 हजार ग्रामीण खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

मुज़्ज़फ़्फ़रपुर : यदि आपके भीतर क्रिकेट को लेकर जूनून है. यदि आप भी रोहित-विराट की तरह गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने का माद्दा रखते हैं. या फिर बुमराह की तरह बल्लेबाजों की गिल्लीयां बिखेड़ने का दम रखते हैं. पर, गांव-देहात में रहने आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अभी तक बेहतर मंच नहीं मिला है. तो यह खबर आपके लिए ही है।

बिहार क्रिकेट एसोसिशन ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए बिहार रूरल लीग कि शुरुआत करने जा रही है. इसमें राज्य के करीब दस हजार खिलाडियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा. लीग में कुल 649 मैच खेले जायेंगे.

बिहार रूरल लीग के संयोजक राजेश बैठा ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में इसकी आधिकारिक घोषणा की. मिठनपुरा स्थित रॉयल इंपायर रेस्टुरेंट में संवाददातों को सम्बोधित करते हुए हुए उन्होंने बताया कि बिहार रूरल लीग के तहत राज्य के सभी जिलों में 16-16 टीम बनायी जायेगी. टीम का गठन ओपन ट्रायल के आधार पर होगा.

टीम गठन के बाद जिला स्तर पर नॉकआउट मुकाबले होंगे. जिलास्तरीय फाइनल मुकाबले में एक सेलिब्रेटी, एक स्टार क्रिकेटर व लीग के एक ब्रांड अम्बेसडर भी शामिल होंगे. जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का गठन होगा, जो अंतरजिला प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी.

*खिलाडियों को नहीं लगेगा शुल्क **

राजेश बैठा ने बताया कि बिहार रूरल लीग में शामिल होने के लिए खिलाडियों को संबंधित जिला क्रिकेट संघ के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन निशुल्क होगा. चयनित खिलाडियों को ड्रेस भी जिला संघ के माध्यम से ही मुहैया कराया जायेगा.

मौके पर मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव रवि शंकर शर्मा (बब्बू शर्मा), पूर्व उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिंह, पूर्व सचिव उदय शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष निशांत नीरज, सचिव संजय कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव अभय कुमार शाही, पूर्व क्रिकेटर अभिजीत तिवारी, अरविंद कुमार, कुणाल प्रियदर्शी, पवन कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment