Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला अंडर -16 आयु वर्ग का चयन ट्रायल 2 मार्च को।

मुजफ्फरपुर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुजफ्फरपुर जिला का अंडर 16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 2 मार्च को एलएस कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।

इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने दी उन्होंने बताया कि वैसे खिलाड़ी जिनका जन्म 1/9/2009 से 31/8/2011 के बीच हुआ हो वो इस चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को आधार,माता का आधार,पिता का आधार,कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड,लगातार तीन वर्षों का शैक्षणिक अंक प्रमाण पत्र एवं बोनाफाइड प्रमाण पत्र का दो दो रंगीन फोटो स्टेट एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे सफेद पोशाक में अपने कीट के साथ रिपोर्ट करना है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment