Loading Now
×

बीसीए अंडर – 23 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी का उद्घाटन मुकाबला कल से खेला जाएगा।

  • सेंट्रल जोन का मुकाबला बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर मैदान पर खेला जाएगा।
  • अंडर 23 वन डे क्रिकेट ट्रॉफी का सारी तैयारी पूरी।

पटना : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर में आयोजित बीसीए – 23 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला 17 मार्च से 27 मार्च तक खेला जाएगा बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि सेंट्रल जोन में कुल 5 जिले का टीम शामिल है।

बेगूसराय के अलावा सहरसा सुपौल खगड़िया और समस्तीपुर की टीम शामिल है इन सभी टीमों के बीच लीग का मुकाबला 27 मार्च तक खेला जाएगा जिसमें सभी टीम को अपने ग्रुप में 4 लीग मैच खेलने होंगे शेष नॉकआउट का मुकाबला पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जाएगा जिसको लेकर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा बरौनी फर्टिलाइजर का मैदान और टर्फ विकेट सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

कल उद्घाटन मुकाबला सुपौल और समस्तीपुर के बीच खेला जाएगा इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार मुकेश कुमार पप्पू भानु कुमार विश्वजीत कुमार शोभित कुमार दानिश आलम मुरारी कुमार गोपाल कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

सेंट्रल जोन अंडर – 23 का मुकाबला इस प्रकार है 

17 मार्च – सुपौल बनाम समस्तीपुर

18 मार्च – सुपौल बनाम सहरसा

19 मार्च – खगड़िया बनाम सहरसा

21 मार्च – समस्तीपुर बनाम खगड़िया

22 मार्च – बेगूसराय बनाम समस्तीपुर

23 मार्च – सुपौल बनाम खगड़िया

24 मार्च – सुपौल बनाम बेगूसराय।

25 मार्च – समस्तीपुर बनाम सहरसा

26 मार्च – बेगूसराय बनाम सहरसा

27 मार्च – बेगूसराय बनाम खगड़िया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment