Loading Now
×

BCA अंडर 19 रंधीर वर्मा क्रिकेट : दरभंगा ने शिवहर को 2 विकेट से हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में चल रही पुरुष अंडर 19 रंधीर वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवें मैच में दरभंगा की टीम ने शिवहर की टीम को 2 विकेट से हराया।

जानकी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में शिवहर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शिवहर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 222 बना कर ऑल आउट हो गई। आयान ने 92 रन, शिवराज ने 39 रन और विवेक ने 16 रन बनाया। दरभंगा टीम के गेंदबाज अंकित चौधरी 3 विकेट और आरव झा ने 2 विकेट विकेट लिया।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम 46.5 ओवर में 8 विकेट खो कर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। दरभंगा के तरफ से मणिकांत ने 55 रन, अंकित ने 31 और अनुराग ने 29 रन बनाया l शिवहर टीम के गेंदबाज वीर और साहिल ने 3–3 विकेट, आयुष और शिवराज ने 1–1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दरभंगा टीम के अंकित शिव राशि चौधरी को दिया गया। मैच के अम्पायर राजेश कुमार व शोभित कुमार सिंह , स्कोरर रोहित व नीरज थे। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल रविवार को सीतामढ़ी वनाम शिवहर टीम के बीच मैच मिथिला जोन के लीग स्टेज का आखिरी मैच खेला जायेगा। मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment