Loading Now
×

खेल समागम के प्रदेश अध्यक्ष बने संतोष तिवारी।

पटना। पूर्ववर्ती छात्र- युवा समागम के संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने समागम का विस्तार करते हुए आज श्री संतोष तिवारी को खेल समागम के प्रदेश अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपी।

कृष्णा पटेल अपनी कोर कमिटी के साथ खेल समागम के अध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र के साथ जेपी छात्र आंदोलन के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समागम द्वारा मनाई जा रही स्वर्णिम वर्ष पर आधारित पूर्ववर्ती छात्र-युवा समागम का एक मिशन “हमारा अभियान… हर घर भारतीय संविधान…” के तहत भारतीय संविधान भेंट करते हुए राजधानी पटना के विद्यापति भवन में 5 जून 2025 को आयोजित होने वाली “जेपी छात्र आंदोलन का स्वर्णिम समारोह” में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए मुख्य भूमिका में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

कृष्णा पटेल में आगे कहा की संतोष तिवारी खेल की दुनिया में एक नामचिन हस्ती का नाम है जो विगत 25 वर्षों से बिहार में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराते आ रहे हैं जिनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और खेल के प्रति समर्पित भावना को देखते हुए समागम परिवार ने यह जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया जिसके वे वास्तविक अधिकार रखते हैं और समागम परिवार सामाजिक क्षेत्र में इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। इस मौके पर समागम परिवार के सचिव डॉ रोहित कुमार, युवा समागम के अध्यक्ष नीरज झा, कोर कमिटी के सदस्य व उपाध्यक्ष अजीत पटेल , सुमित शर्मा, और अभिषेक कुमार शामिल थें।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

मन्नत खन्ना हैरी क्रिकेट लीग हस्की एक्सीटेल ट्रॉफी अंडर-14 में वेंकटेश्वर अकैडमी ने 322 रनों से जीत दर्ज की

Next post

कासा पिकोला कप अंडर-12 क्रिकेट:एके क्रिकेट एकेडमी जूनियर,वाईसीसी,टर्फ एरिना जूनियर,बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी विजयी

Post Comment