Loading Now
×

लिटिल लीजेंड्स ने 7 रन से दर्ज की रोमांचक जीत, सुषमा सुमन की नाबाद 76 रनों की पारी रही बेकार

बिदुपुर (वैशाली), शुक्रवार: बीसीए गर्ल्स अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर में खेले गए मुकाबले में लिटिल लीजेंड्स ने ब्राइट ब्लास्टर्स को 7 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लिटिल लीजेंड्स की शुरुआत कप्तान तेजस्विनी के दमदार प्रदर्शन से हुई, जिन्होंने 47 रनों की पारी खेली। अन्य प्रमुख योगदानकर्ताओं में अदिति (21), पूर्वाह्नी (17), चांदनी (13) और संस्कृति (13) रहीं। टीम ने 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए।

ब्राइट ब्लास्टर्स की ओर से मिताली और तपस्या ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वैष्णवी और कृतिका को 1-1 सफलता मिली।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राइट ब्लास्टर्स की टीम की शुरुआत धीमी रही। ओपनर आराध्या (12) और अनु (15) जल्दी आउट हो गईं। हालांकि मध्यक्रम में सुषमा सुमन ने शानदार नाबाद 76 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। टीम निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 155 रन ही बना सकी।लिटिल लीजेंड्स की ओर से तेजस्विनी, स्वीटी, आराध्या और हिना ने 1-1 विकेट लिए।

कप्तान तेजस्विनी को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए “वूमन ऑफ द मैच” घोषित किया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment