Loading Now
×

बिहार राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के सभी लीग मैच जीते

पटना : डिंडीगुल ( तमिलनाडु ) में खेली जा रही है 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के डबल्स मुकाबले के पहले मैच में बिहार की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह व राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना की जोड़ी ने महाराष्ट्र की जोड़ी को 35-11,35-9 के भारी अंतर से पराजित कर विजय अभियान प्रारंभ किया।

जबकि 44वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग के लीग मुकाबले में बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 35-10,35-12 से,मणिपुर को 35-15,35-14 से व सिक्किम को हराया और अपने पूल के सभी मैच जीते। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बिहार की ओर से कुंदन,प्रिंस,अभिराज ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment