बिहार ओलंपिक संघ एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में सभी खेल संघो की बैठक संपन्न
पटना : आज दिनांक 9 अक्टूबर को बिहार ओलंपिक संघ एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग में सभी खेल संघ के साथ बैठक हुआ जिसमें पूर्व से प्रस्तावीत राज्य खेल 2025 के लिए बैठक हुआ।
बैठक में बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार बिहार ओलंपिक संघ, रवीन्द्रन शंकरन महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं एथलेटिक्स,रग्बी, हॉकी, जूडो, तैराकी, लॉन टेनिस, लॉन बाउल्स, सेपक टकरा, आधुनिक पेंटाथलॉन, योगा इत्यादी खेल संघ ने भाग लिया! बैठक में अगले वर्ष स्टेट गेम्स के आयोजन संबंधी जानकारी दिया गया.

इसके लिए सभी संबंधित खेल संघो को निर्देशित किया गया की 19 अक्टूबर तक खेल से संबंधित सभी जानकारिया तथा प्रस्तावित जगह खिलाड़ियों की संख्या पदाधिकारियों की संख्या अनुमानित खर्च वगैरह बिहार ओलिंपिक संघ के कार्यालय में जमा करे जिसे स्टेट गेम्स के आयोजन में सभी तरह का निर्णय लिया जा सके !

बैठक में बहुत सारी बिन्दुओं पर बात हुई जिसमें
1. राज्य खेल नवम्बर महीना मे प्रस्तावित था लेकिन इसे जनवरी फरवरी महीने में चुनाव बाद करने का प्रस्ताव रखा गया है !
2. सभी खेल संघ को बिहार ओलंपिक संघ के माध्यम से अपना बजट बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को दिया जाएगा।
3. राज्य खेलों में सभी राज्य संघ अपने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेलने के लिए सुनिश्चित करेंगे
4. बिहार ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष के आग्रह पर स्टेट गेम्स के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नया खेल नीति के तहत बिहार पुलिस में नौकरी के लिए प्रस्ताव रखा गया जिसे महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण रवींद्रन शंकरन ने कहा कि ये खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा सूझाव है हम चुनाव के बाद इसपे कार्य किया जाएगा और अच्छे खिलाड़ियों को इसका फ़ायदा भी मिलेगा !
5. राज्य खेलों का आयोजन राजगीर खेल परिसर, पाटलिपुत्र स्टेडियम और विभिन्न जिले में इसका आयोजन के लिए बात हुई।
6. स्टेट गेम्स के आयोजन में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तरह करने के लिए भी बात हुई
7. सभी खेल संघ को अपने-अपने खेल मे कम से कम 10 टीम एवं व्यक्तिगत खेल में 16 खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए बात हुई।इसकी जानकारी बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने दी!
Share News:



Post Comment