Loading Now
×

महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी : आंध्र प्रदेश ने बिहार को 10 विकेट से हराया

पटना : बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के तहत बिहार का पहला मुकाबला आज औरंगाबाद स्थित एडीसीए ग्राउंड में आंध्र प्रदेश से खेला गया। इस मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने बिहार को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 40 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी क्रम में सलोनी कुमारी ने 8 रन, दीपा कुमारी ने 5 रन, सिद्धि कुमारी ने नाबाद 5 रन, जबकि नंदिनी यादव और नंदनी पंडित ने क्रमशः 4 और 3 रन का योगदान दिया। टीम की ओर से कुछ खिलाड़ी रन जुटाने में संघर्ष करती नजर आईं।

आंध्र प्रदेश की ओर से गेंदबाजी में पी. ऋषिका कृष्णन और च. तमन्ना ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि बी. एस. दीप्ति और श्रिष्टि शेखर ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आंध्र प्रदेश की टीम ने केवल 3.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 41 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। बल्लेबाजी में दीक्षा कट्रगड्डा ने 19 रन और अंजुम ने 18 रन बनाकर टीम को सहज जीत दिलाई।

इस हार के बाद बिहार की टीम अब अपने अगले मुकाबले में 27 अक्टूबर को पुदुचेरी के खिलाफ मैदान में उतरेगी। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि खिलाड़ी इस मैच से सीख लेकर आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment