Loading Now
×

पांच सदस्यीय बॉल बैडमिंटन चयन समिति गठित,मैचों के संचालन हेतु 11 निर्णायक नियुक्त

पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 27 से 29 मार्च तक रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड बिहपुर, नवगछिया में आयोजित होने वाली चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( पुरूष व महिला ) को सफल बनाने हेतु आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार,संरक्षक चंदन भारद्वाज,उपाध्यक्ष अमन आनंद,कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार उर्फ भानू झा, जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार के देखरेख में तैयारी जोर शोर से की जा रही है।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप के मैचों के सफल संचालन हेतु 11 राष्ट्रीय व राज्य स्तर के तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी राज्यस्तरीय गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए 13 पुरूष व 13 महिला खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।

बिहार टीम के चयन हेतु पांच सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष रंजन कुमार गुप्ता ( पटना ),संयोजक बादल कुमार ( मुजफ्फरपुर ),विशाल कुमार ( सिवान ) नेहा रानी ( सुपौल ),संतोष शर्मा ( मधुबनी ) होंगे। श्री शंकर ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी, बेगूसराय, सिवान,मधेपुरा, नवगछिया, वैशाली, भागलपुर, पटना, बाढ़ की टीम एवं महिला वर्ग में वैशाली, बेगूसराय, एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी, बाढ़, पटना, दरभंगा, भागलपुर, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर की टीमों को खेलने की अनुमति दी गयी है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment