Loading Now
×

खगड़िया जिले में पहली बार आयोजित होगी राज्यस्तरीय लगोरी प्रतियोगिता।

  • महेंशखुट में दो दिवसीय सब जूनियर लगोरी प्रतियोगिता का आयोजन 28 और 29 मार्च को।
  • प्रतियोगिता में भाग लेंगे राज्य के विभिन्न जिलों के तीन सौ से अधिक खिलाड़ी।

पटना : लगोरी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के तत्वावधान में खगड़िया जिला लगोरी संघ तथा ब्राइटवे पब्लिक स्कूल के द्वारा 28 और 29 मार्च 2026 को दो दिवसीय राज्यस्तरीय सब जूनियर लगोरी प्रतियोगिता (बालक/बालिका) का आयोजन जवाहर +2 विद्यालय, महेशखूंट के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के 300 से अधिक की संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे। उपरोक्त जानकारी आयोजन समिति के संयोजक सह खगड़िया जिला लगोरी संघ के संयुक्त सचिव विजय प्रताप ने दी। उन्होंने बताया की इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बिहार की टीम चुनी जाएगी जो आगामी रेवाड़ी,हरियाणा में आयोजित होनेवाले सब जूनियर नेशनल लगोरी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इस अवसर पर खगड़िया जिला लगोरी संघ के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि खगड़िया जिले में पहली बार राज्य स्तरीय लगोरी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है यह जिले के लिए गर्व की बात है आयोजन की तैयारी जोर-जोर से की जा रही है खिलाड़ी 27 मार्च की शाम में आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे जिनके रहने खाने और खेलने की समुचित व्यवस्था की गई है।

प्रतियोगिता में खगड़िया जिले की भी बालक बालिका की टीम भाग लेगी जिनका निरंतर अभ्यास राज्यस्तरीय कोच प्रेम प्रकाश सिंह की देखरेख में जवाहर विद्यालय के मैदान में किया जा रहा है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment