Loading Now
×

दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सरदार पटेल एकादश जीता।

पटना : खगौल स्थित ग्राउंड पर दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ. पहले दिन सरदार पटेल एकादश ने जीत दर्ज से अपना खाता खोला. इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा,पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी, विधायक संजीव चौरसिया, मनोचिकित्सक श्रीमती विंदा सिंह और पुलिस निगरानी विभाग के निदेशक श्री विपिन कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

सरदार पटेल एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. रूची के 57 और अंजली के 60 रन की बदौलत 179 रन बनाए. जवाब में खेलने उतरी वीर कुंवर सिंह एकादश की टीम 164 रन ही बना सकी. वीर कुंवर सिंह के लिए सर्वाधिक 45 रन नंदनी पंडित ने बनाए. इस तरह सरदार पटेल ने यह मुकाबला 15 रन से जीता. विजेता टीम की अंजली को प्लेयर आफ द मैच चुना गया.

संक्षिप्त स्कोर:

सरदार पटेल एकादश : रूबी 57, अंजली 60, सिद्धी 2/21, डॉली 1/30.

वीर कुंवर सिंह : नंदनी 45, डॉली 41, आस्था 3/39, संध्या 4/19.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment