श्रीमोद पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव मनोनीत
पटना : भूतपूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल दानापुर कैंट के साथ साथ गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल विजय पथ आशोपुर खगौल में बैडमिंटन प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत श्रीमोद पाठक को पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ का सचिव मनोनीत किया गया है।
श्रीमोद पाठक कई वर्षों से बॉल बैडमिंटन खेल से जुड़े हुए हैं। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव ने श्रीमोद पाठक को पटना जिला सचिव का मनोनयन पत्र दिया है। एक सप्ताह के अंदर पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ का गठन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। श्रीमोद को पटना जिला में बॉल बैडमिंटन खेल को लोकप्रिय बनाने हेतु सभी वरीय एवं अनुभवी सदस्यों द्वारा सहयोग किया जायेगा।

श्रीमोद पाठक को पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव मनोनीत किये जाने पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-विधान पार्षद प्रो.नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष-सह-भाजपा प्रवक्ता प्रो.सुहेली मेहता,मिथिलेश कुमार मंडल, डॉ.सुनील सिंह,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,संयोजक डॉ. अरुण दयाल,सदस्य पुष्कर देव,शिव नारायण पाल,सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी बी.एन.कॉलेज डॉ.अनंत कुमार,शिक्षाविद डॉ.अरशद इमाम,प्रशिक्षक अभिजीत राज,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन,राष्ट्रीय खिलाड़ी बादल कुमार ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
Share News:



Post Comment