खगड़िया जिले में पहली बार आयोजित हुई राज्यस्तरीय लगोरी प्रतियोगिता।
- महेंशखुट में 3 अप्रैल को एक दिवसीय सब जूनियर लगोरी चयन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
- प्रतियोगिता में 12 जिलों के दो सौ से अधिक पहुंचे खिलाड़ी।
- चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे बिहार का प्रतिनिधत्व।
खगड़िया : लगोरी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के तत्वावधान में खगड़िया जिला लगोरी संघ तथा ब्राइटवे पब्लिक स्कूल के द्वारा 3 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय राज्यस्तरीय सब जूनियर लगोरी प्रतियोगिता (बालक/बालिका) का आयोजन जवाहर +2 विद्यालय, महेशखूंट के प्रांगण में आयोजित किया गया।
इस चयन प्रतियोगिता में बिहार के 10 जिलों के 200 से अधिक की संख्या में खिलाड़ीयों ने भाग लिया। उपरोक्त जानकारी आयोजन समिति के संयोजक सह खगड़िया जिला लगोरी संघ के संयुक्त सचिव विजय प्रताप ने दी।

उन्होंने बताया की इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन,खेल कौशल के आधार पर बिहार की 25 सदस्यीय टीम चुनी गई है जिनका तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर दिनांक 5 अप्रैल 2026 से रतनपुर,बेगूसराय में आयोजित की जा रही है। प्रशिक्षण के पश्चात अंतिम रूप से चयनित 15 खिलाड़ी आगामी रेवाड़ी,हरियाणा में 10 से 12 अप्रैल 2026 को आयोजित हो रहे सब जूनियर नेशनल लगोरी प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर खगड़िया जिला लगोरी संघ के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि खगड़िया जिले में पहली बार आयोजित हो रहे इस लगोरी प्रतियोगिता में बेगूसराय,खगरिया,मुंगेर, नौगछिया,भागलपुर,पटना,नालंदा,वैशाली,समस्तीपुर और लखीसराय से खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे । खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रशिक्षण कैंप हेतु 25 गर्ल्स और 25 बॉयज खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा की खगरिया जिले में पहली बार स्टेट लगोरी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है यह जिले के लिए गर्व की बात है।
इससे पहले प्रतियोगिता का सुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रणधीर कुमार ने कहा कि लगोरी भारत का सबसे प्राचीन वह लोकप्रिय खेल है जिसे द्वापर कल में स्वयं भगवान श्री कृष्णा खेला करते थे। वर्तमान समय में इस खेल को आगे बढ़ाने हेतु भारत सरकार कृत संकल्पित है। इस सब जूनियर स्टेट चयन प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 10 से 12 अप्रैल तक हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित हो रहे नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बिहार टीम का प्रशिक्षण बालक टीम के कोच आदित्य गुप्ता जबकि गर्ल्स टीम का प्रशिक्षण कोच कशिश दर्शन के नेतृत्व किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के उपरांत अंतिम रूप से चयनित 15 खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे बिहार की टीम 8 अप्रैल की शाम को मगध एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
प्रशिक्षण कैंप हेतु बिहार के चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार से है :-
*बिहार लगोरी सब जूनियर बालक टीम*
मो. रेहान,अमित कुमार,आयुष कुमार,पुलकित गौतम,अंकुश कुमार (बेगूसराय) रोहित कुमार,नीरज कुमार,अमित कुमार (वैशाली) चंदन कुमार, सौरभ कुमार, अभिनंदन कुमार, अनुज कुमार, सुमित कुमार (नौगछिया) अन्नू कुमार, श्याम कुमार, सौरभ कुमार, अंकित कुमार (मुंगेर) आर्यन कुमार, अंकित कुमार, ऋषभ कुमार, आयुष कुमार, सुशांत कुमार, बादल कुमार, रौनक कुमार (खगड़िया) छोटू कुमार (पटना)
*बिहार लगोरी सब जूनियर बालिका टीम*
मीठी कुमारी, कल्पना कुमारी, शिवानी कुमारी १, साक्षी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, शिवानी कुमारी २, करुणा कुमारी, सिमरन कुमारी, सुलेखा कुमारी,ऋतु कुमारी,संचमा कुमारी, आराध्या कुमारी,सोनाक्षी कुमारी (बेगूसराय) शिवानी कुमारी, रेशम कुमारी, सुमन कुमारी, राधिका कुमारी (नौगछिया) स्नेहा कुमारी अंजली कुमारी सोनाक्षी कुमारी (वैशाली) भाग्यश्री, रिया कुमारी (खगड़िया) सुषमा कुमारी, संजना कुमारी, सोनाली कुमारी, माधुरी कुमारी (पटना)
Share News:




Post Comment