Loading Now
×

पटना बूस्टर बना बिहार रूरल लीग का चैंपियन

पटना। राजधानी पटना के पितामास स्थित पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदान में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बिहार रूरल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उच्च स्तर के खेल और रोमांच से भरपूर रहा। खिताबी मुकाबले में पटना बूस्टर और पटना चैंप्स के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

पटना चैंप्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन टीम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी और पूरी पारी में 73 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सनी ने अकेले संघर्ष करते हुए 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाज प्रभाव छोड़ने में असफल रहे।

पटना बूस्टर की गेंदबाजी अनुशासित और प्रभावशाली रही। नंदकिशोर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। वहीं जीशान ने भी सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना बूस्टर की टीम ने आक्रामक और नियंत्रित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 6 ओवर 2 गेंद में 74 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पटना बूस्टर की जीत के नायक रहे गुलशन, जिन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 57 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस प्रभावशाली जीत के साथ पटना बूस्टर ने बिहार रूरल लीग का खिताब अपने नाम किया और पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन की छाप

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment