रणधीर वर्मा U-19 वनडे ट्रॉफी: शोभित की शानदार गेंदबाजी से सुपौल ने सहरसा को हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के मुकाबले में सुपौल ने सहरसा को 9 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 23.5 ओवर में ऑल आउट होकर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान अर्जित ने 37 और अभिनव ने 36 रन का योगदान दिया।

वहीं सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट शोभित ने 4 विकेट वही अनमोल ने 3 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम ने लक्ष्य को 10 ओवर में 1 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। सुपौल की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान अमन ने नाबाद 84 रन वही सुशांत ने 65 रन का योगदान दिया। सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए मात्र 1 विकेट शिवम ने प्राप्त किया।
शानदार गेंदबाजी करने वाले सुपौल के शोभित को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट के सीनियर खिलाड़ी दानिश आलम ने दिया।.
इस अवसर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 7 अप्रैल का मुकाबला बेगूसराय बनाम खगड़िया के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर आशुतोष सिन्हा और नीरज कुमार थे वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।
Share News:




Post Comment