Loading Now
×

रणधीर वर्मा U-19 वनडे ट्रॉफी : विशाल के पंजे(5 विकेट )से सीतामढ़ी ने शिवहर को हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , सीतामढ़ी बनाम शिवहर के बीच खेला गया , जिसमें सीतामढ़ी की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मैच में सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही शिवहर पहले बैटिंग करते हुए निकेश के 20 रन और साहिल के 11रनो के बदौलत 29ओवर में 10 विकेट खोकर 87 रन बनाया। सीतामढ़ी की तरफ से विशाल पांडे ने 5 और आयुष ने 4 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की तरफ से अक्षत ने 33 रन और रविनंदन ने 24 रन तथा शिवानंद ने 22 रन बनाए । शिवहर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए धनराज ने 1और वीरप्रकाश ने 1विकेट चटकाए।सीतामढ़ी के विशाल पांडे को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।इस जीत के साथ सीतामढ़ी मिथिला जोन चैंपियन बन गया।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैयब हुसैन तथा दीपक कुमार,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे। कल का मैच मुजफ्फरपुर बनाम शिवहर बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment